फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के गांव शीतलापुर के बड़का टोले के सिवान में बुधवार को खेत के लिए निकले युवक का शव गांव के शीशम के पेड़ से लटकता मिला। शव मिलने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, शीतलापुर के बड़का टोला निवासी खेसारी चंद सहानी (35) सुबह घर से पश्चिम सिवान की ओर निकला था। मगर काफी देर तक जब वह घर वापस नहीं लौटा। इसी बीच खेत की तरफ जा रहे गांव के कुछ लोगों की नजर अचानक शीशम के पेड़ में रस्सी के सहारे लटकी खेसारी की लाश पर पड़ी, तो लोग सन्न हो गए।
ग्रामीणों ने घटना की जानकारी गांव के अन्य लोगों को दी। उसके कुछ ही देर बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंचे मृतक की पत्नी रिंकी देवी और बच्चे सिद्धि, रूबी और आंशिक पहुंच गए। इस बीच वहां चीख पुकार मच गई। थाना के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार, शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें