फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: संदिग्ध हालात में रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कोठीभार थाना अंतर्गत पिपरियां ढाले के करीब एक युवक का शव रेलवे ट्रैक के समीप मिला। इससे हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

शनिवार की शाम 24/C रेलवे क्राॅसिंग के गेटमैन राम प्रताप की सूचना पर सिसवा रेलवे स्टेशन अधीक्षक ने कोठीभार थाने को भेजे गए मेमो में जानकारी दी गई कि सिसवा बाजार घुघली के मध्य किलोमीटर 334/14-15 पर एक अज्ञात व्यक्ति की मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वर्मा ने बताया कि उसकी पहचान वर्मा शर्मा (35) ग्राम रामपुर बांगर थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर के रूप में हुई। परिजनों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें