महराजगंज। जिला मुख्यालय पर संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की वार्डन मीना गुप्ता को नई दिल्ली में शनिवार को सम्मानित किया गया। उन्हे प्रबंधन व नवाचार में कस्तूरबा में बेहतर प्रयास के लिए यह सम्मान हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज रवींद्र सिंह के हाथों मिला।
सम्मान समारोह का आयोजन नेशनल यूथ पावर एसोसिएशन फिरोजाबाद की तरफ से आयोजित किया गया। नेशनल यूथ पावर एसोसिएशन राष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा, तकनीकी, नवाचार, बालिका शिक्षा जैसे क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित कर समाज के समक्ष उनका उदाहरण प्रस्तुत करता है।
संस्था की तरफ से 2025 शिक्षा के क्षेत्र में कुशल प्रबंधन व नवाचार के जरिए बदलाव लाने के लिए दिया गया। मीना गुप्ता 2005 से सदर कस्तूरबा की वार्डन के रूप में तैनात हैं। वह नगर पालिका परिषद के सिविल लाइन मोहल्ले की रहने वाली हैं। वह 20 वर्ष से कस्तूरबा से कुछ इस कदर घुल मिल गई हैं कि बालिकाएं उन्हें वार्डन नहीं बल्कि एक अभिभावक समझती हैं।
पुरस्कार मिलने के बाद मीना गुप्ता ने कहा कि यह सम्मान उनका नहीं, बल्कि महराजगंज कस्तूरबा की बेटियों का है। मेरे बताए रास्ते पर चलकर यह साबित किया कि इससे सीखने में सहायता मिली।