फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज: होली खेलने गए युवक की रोहिन नदी में डूबने से हुई मौत, गांव में मचा हड़कंप

Sun, 20 Mar 2022 02:38 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

पनियरा प्रभारी रामाज्ञा सिंह ने बताया कि परिजन मृतक के शव को  परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन मृत युवक के शव का रोहिन नदी के भौराबारी घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया ।

 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रामनगर निवासी सूरज मद्धेशिया (20) होली खेलने के लिए अपने दोस्तों के संग रोहिन नदी लक्ष्मीपुर बगदुलरी में गया था। इस दौरान वह रोहिन नदी के गहरे पानी में डूब गया। जिससे उसकी नदी में डूबने से मौत हो गई।घ टना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मचा गया।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सूरज अपने दोस्तों के साथ होली खेलने के लिए रोहिन नदी लक्ष्मीपुर बगदुलरी गया था। इस बीच वह रोहिन नदी के गहरे पानी डूब गया जिससे उसकी नदी में डूबने से मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर रोहिन नदी के पानी से शव को बाहर निकलवाया। बताया जा रहा है कि योगेंद्र मद्धेशिया रामनगर के मूल निवासी हैं। वह मुजुरी चौराहे पर अपने परिवार के साथ रहते हैं। लगभग 30 वर्षों से मुजुरी चौराहे पर मकान बनाकर किराना स्टोर की दुकान चलाकर परिवार की पालन पोषण करते हैं। मृतक सूरज की दो बहन और एक छोटा भाई है। जिन लोगों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन

 
पनियरा प्रभारी रामाज्ञा सिंह ने बताया कि परिजन मृतक के शव को  परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन मृत युवक के शव का रोहिन नदी के भौराबारी घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया ।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें