फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज: प्रतिमा विसर्जन के दौरान राप्ती नदी में डूबे युवक का 20 घंटे बाद भी सुराग नहीं, चौकी प्रभारी सस्पेंड

Thu, 12 Nov 2026 07:40 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज

सार

प्रतिमा विसर्जन के दौरान युवक के नदी में डूबने की घटना में ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने धानी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अमित सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसपी ने बताया कि ड्यूटी के दौरान पदीय दायित्वों और कर्तव्यों के निर्वहन में प्रथमदृष्टया लापरवाही एवं शिथिलता पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धानी क्षेत्र के खड़खड़िया पुल पर मां लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन के दौरान राप्ती नदी में डूबे युवक का 20 घंटे बाद भी पता नहीं चल सका। युवक की तलाश में एसएसबी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें जुटी रहीं। उधर, घटना में ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने धानी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अमित सिंह को निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू करा दी गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, बृजमनगंज थाना क्षेत्र के नौसागर टोला सुखचयनपुर निवासी रमेश (35) पुत्र रामदवन बुधवार रात करीब आठ बजे साथियों के साथ मां लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जित करने खड़खड़िया पुल स्थित घाट पर गया था। इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर राप्ती नदी में गिर गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलने पर एएसपी सिद्धार्थ, एसडीएम प्रेम शंकर पांडेय, सीओ दीपशिखा वर्मा और बृजमनगंज थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राहुल शर्मा और अविनाश सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

तलाश के लिए अलग-अलग टीमें लगाई गईं

रात में अंधेरा होने और बिजली की व्यवस्था नहीं होने के कारण तत्काल बचाव अभियान शुरू करने में दिक्कत आई। इसके बाद युवक की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें लगाई गईं। बृहस्पतिवार सुबह से एसएसबी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने नदी में तलाश अभियान चलाया। चार टीमों ने देर शाम तक खोजबीन की, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला।

विज्ञापन

ड्यूटी में लापरवाही पर चौकी प्रभारी निलंबित

प्रतिमा विसर्जन के दौरान युवक के नदी में डूबने की घटना में ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने धानी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अमित सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसपी ने बताया कि ड्यूटी के दौरान पदीय दायित्वों और कर्तव्यों के निर्वहन में प्रथमदृष्टया लापरवाही एवं शिथिलता पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है। चौकी प्रभारी के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू करा दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें