फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, पत्नी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र की ग्रामसभा नारायनपुर निवासी सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी का इलाज अभी भी चल रहा है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नारायनपुर निवासी प्रेम सागर गौड़ (43) अपनी पत्नी मुन्नी देवी (40) के साथ 13 जुलाई को बिहार के मदनपुर देवी स्थान से दर्शन-पूजन कर बाइक से घर लौट रहा था। कुशीनगर के हनुमानगंज थाने के पास उसकी बाइक सामने से आ रहे एक टैंकर की चपेट में आ गई। हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। करीब एक सप्ताह तक चले उपचार के बाद सोमवार की शाम प्रेम सागर गौड़ की मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची सिंदुरिया पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वहीं मृतक की गंभीर रूप से घायल पत्नी मुन्नी देवी का उपचार जारी है। प्रेम सागर गौड़ अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्र सन्नी गौड़ (23), किशन गौड़ (18), सचिन गौड़(16) और एक पुत्री रौशनी (10)को छोड़ गया है।
विज्ञापन

उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में शोक की लहर है। इस संबंध में एसओ सिंदुरिया विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि घटना कुशीनगर जनपद के हनुमानगंज थाने में घटी है। प्राथमिकी उसी थाने में दर्ज की गई है। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें