महराजगंज। श्यामदेउरवां क्षेत्र के पुरैना हरपुर मार्ग पर कुड़वा उर्फ मुड़कटिया प्राइमरी स्कूल के पास बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मेडिकल काॅलेज गोरखपुर में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
बीते दिनों कुडवा उर्फ मुड़कटिया निवासी बलवंत यादव का भांजा कैलाश यादव बाइक से अपने मामा के घर जा रहा था। अभी वह प्राइमरी स्कूल के पास पहुंचा था कि सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर सीएचसी परतावल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया था। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह के अनुसार, मामले में अज्ञात बाइक चालक पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद