फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Wed, 15 Jan 2025 07:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बागापार। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सोनरा निवासी नीरज पटेल (26) की मंगलवार की रात मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह बीते 6 जनवरी की रात मार्ग दुर्घटना में घायल हो गए थे। परिजन गोरखपुर में उन्हें भर्ती कराए थे, जहां उनका उपचार चल रहा था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के सोनरा निवासी नीरज पटेल बीते छह जनवरी की रात में जिला मुख्यालय से सोनरा स्थित अपने घर आ रहे थे। अभी वह चिउरहा गांव के पास पहुंचे थे कि कुत्तों की झुंड ने उन्हें घेर लिया और दौड़ाने लगे। कुत्तों से बचने में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वे सड़क पर गिर गए। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंचे परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मंगलवार की रात इलाज के दौरान नीरज ने दम तोड़ दिया। नीरज के चाचा जितेंद्र पटेल ने बताया कि वह झनझनपुर चौराहे पर बिल्डिंग मटेरियल की दुकान चलाते थे। वे दो भाइयों में बड़े थे। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को रोहिन नदी के त्रिमुहानी घाट पर किया गया। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष परदेशी रविदास, प्रमुख प्रतिनिधि रामप्रीत गुप्त, राजेंद्र पटेल, निर्मेष मंगल, सानंदन पटेल, आमिर खान, कृष्णचंद पटेल, संजय यादव, आकाश श्रीवास्तव, प्रमोद पासवान, अंकुर मणि त्रिपाठी, जंत्री मद्धेशिया आदि ने शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें