फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। सड़क हादसे में घायल लक्ष्मीपुर कस्बा निवासी मुस्तफा (45) की सोमवार को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर पैसिया ललाइन के पास शुक्रवार को हुए हादसे में वह घायल हो गए थे। उनके मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुस्तफा और राहुल रौनियार मोहनापुर से सब्जी खरीदकर टैंपो से लक्ष्मीपुर लौट रहे थे। पैसिया ललाइन के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्राला ने उनके टैंपो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी लक्ष्मीपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मुस्तफा की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था।
बाद में बेहतर इलाज के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया। दो दिनों से चल रहे उपचार के बावजूद सोमवार को मुस्तफा ने दम तोड़ दिया। वहीं राहुल रौनियार का उपचार के बाद घर भेज दिया गया था। थानाध्यक्ष पुरंदरपुर गौरव राव कनौजिया ने बताया कि मुस्तफा के मौत की सूचना मिली है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें