फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नहर पटरी पर ट्रैक्टर की चपेट में आया युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव के पास बुधवार सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। देवरिया शाखा की नारायणी नहर की पूर्वी पटरी पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक सड़क पर गिर पड़ा। उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्रामसभा हरिहरपुर टोला अकटहवा निवासी करन (18) पुत्र मनोज बुधवार सुबह करीब सात बजे अपने घर से मोटरसाइकिल लेकर सिन्दुरिया चौराहे पर किराना सामान खरीदने गया था। सामान लेकर वह वापस अपने घर लौट रहा था। बताया जाता है कि जैसे ही वह हरिहरपुर के समीप नारायणी नहर की पूर्वी पटरी पर पहुंचा, तभी एक ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सिंदुरिया विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। ट्रैक्टर को थाने लाया गया है। अभी तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें