निचलौल। निचलौल थाना क्षेत्र के डोमा काटी गांव निवासी 20 वर्षीय युवक ने घर में रखा कीटनाशक पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) निचलौल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, डोमा काटी गांव निवासी आदित्य गुप्ता (20 वर्ष) पुत्र विनोद गुप्ता ने शनिवार को घर में रखा कीटनाशक पदार्थ खा लिया। उसके पिता विनोद गुप्ता ने बताया कि धान की फसल में कीड़ा लगने के कारण छिड़काव के लिए कीटनाशक घर में रखा था। अज्ञात कारणों से आदित्य ने उसे खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी निचलौल लाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। निचलौल थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय ने बताया कि युवक के विषाक्त पदार्थ खाने की सूचना मिली है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मामले में अभी किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिली है।