डूबने से पहले पानी में खड़ा होकर रोता रहा युवक
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र में मुजुरी के पास स्थित खोरनोईया नाले में शनिवार की शाम चार बजे एक 37 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने उसे नाले से निकाला और एक ऑटो से पनियरा पीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नाले के किनारे रखे बैग में मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान हुई।
जानकारी के अनुसार आधार कॉर्ड में मृतक का नाम विपिन शाह निवासी ग्राम व पोस्ट रहटा, जिला मधेपुरा, बिहार, पोस्ट आफिस के पास दर्ज है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक समय मां के स्थान पर आया और अपना बैग रखकर अपने कपड़े उतारे और नाले में घुस गया। थोड़ी देर तक कम पानी में खड़ा होकर रोता रहा। उसके बाद वह गहरे पानी में चला गया, जहां वह डूब गया। कुछ समय बीतने के बाद जब वह वापस नहीं निकला तो लोगों के शोर मचाने पर काफी लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने उसे नाले से निकाला। इस संबंध में एसओ कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।