फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पिछड़ा वर्ग के युवाओं को मिलेगा ओ लेवल व ट्रिपल सी का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद में पिछड़ा वर्ग के युवाओं को निशुल्क ओ लेवल और कंप्यूटर की बेसिक जानकारी ट्रिपल सी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए इच्छुक आनलाइन आवेदन 20 जुलाई शाम पांच बजे तक ऑनलाइन कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव ने बताया कि जिले में अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए मुफ्त ओ लेवल और ट्रिपल सी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 कर दी गई है जो पहले 10 जुलाई तक थी। चयनित प्रशिक्षणदायी संस्थाओं की सूची विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है। योजना के तहत ओ लेवल पाठ्यक्रम का शुल्क 15,000 रुपये और ट्रिपल सी पाठ्यक्रम का शुल्क 3,500 रुपये शुल्क प्रतिपूर्ति विभाग करेगा। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की जानकारी के मुताबिक पात्रता का निर्धारण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें