फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: करौता में आमने-सामने से दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, युवती गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम
विज्ञापन

चौक थाना क्षेत्र के करौता में हुआ हादसा
मिठौरा। चौक थाना क्षेत्र के करौता में बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने से टक्कर में 25 वर्षीय युवक और 22 वर्षीय युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए ले जाने के दौरान युवक की मौत हो गई। युवती का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के अनुसार, बरगदही बसंतनाथ निवासी प्रियंका पासवान (22) पुत्री रामा पासवान अपने भाई के साथ बाइक से जा रही थीं। वहीं, चौक नगर पंचायत क्षेत्र के तकरारी निवासी दिलीप साहनी (25) पुत्र अशोक साहनी भी बाइक से किसी काम के सिलसिले में निकले थे। करौता के पास दोनों की बाइक आमने-सामने आ गईं। देखते ही देखते दोनों वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी चौक पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद प्रियंका की गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रियंका के भाई की स्थिति के बारे जानकारी नहीं मिल सकी है। वहीं, दिलीप को भी बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दिलीप ने हेलमेट नहीं लगाया था। दिलीप की मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

इस संबंध में थाना प्रभारी मनीष पटेल ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर ली है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें