फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत, एक घायल

Tue, 12 Mar 2024 04:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंदुरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के बौलिया राजा स्थित विजय चूड़ा मिल के पास मंगलवार तड़के अज्ञात वाहन व बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

हरिहरपुर टोला अकटहवा निवासी अजय पुत्र रामदास (19) की मौके पर मौत हो गई। जबकि रितेश 18 निवासी पिपरा नारायण गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस एवं ग्रामीणों के सहयोग से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार, हरिहरपुर टोला अकटहवा निवासी अजय पुत्र रामदास (19) बाइक से अपने भांंजे के मुंडन से महराजगंज पिपरा नारायण निवासी रितेश (19) को छोड़ने बरवा से महराजगंज जा रहे थे। अभी वह बौलिया राजा विजय चूड़ा मिल के समीप पहुंचे थे कि उसी दौरान महराजगंज की तरफ से आ रही अज्ञात वाहन से उनकी बाइक टकरा गई, जिसमें अजय की मौके पर मौत हो गई और रितेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस एवं ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें महराजगंज अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि अजय की दो बहनें हैं। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है, एक अविवाहित है। अजय अपने घर की इकलौती संतान थे। कोतवाल आनंद गुप्ता के अनुसार, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें