फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: टेबल फैन ठीक करने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र की ग्राम मोहनजोत जारा में शनिवार सुबह टेबल फैन ठीक करते समय करंट लगने से करीब 42 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, जारा निवासी गोबिंद शनिवार सुबह करीब 10 बजे अपने घर में टेबल फैन खोलकर उसकी मरम्मत कर रहे थे। इसी दौरान अचानक वह बिजली के करंट की चपेट में आ गए। परिजन और आसपास के लोग उन्हें बचाने का प्रयास करते, इससे पहले ही उनकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है। कोतवाली प्रभारी विशाल शुक्ला ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें