ग्राम पंचायत डड़वार खुर्द का मामला
फरेंदा। ग्राम पंचायत डड़वार खुर्द में मंगलवार की सुबह घर पर मोटर का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजन को होते ही घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, फरेंदा क्षेत्र के डड़वार खुर्द निवासी अच्युतानंद मिश्रा उर्फ मिंटू मिश्रा (34) मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे नहाने के लिए मोटर का प्लग लगा रहे थे। इसी दौरान करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल गए। परिजन ने आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। चिकित्सकों ने युवक को म़ृत घोषित कर दिया।
मौत की खबर परिजनों को मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। मृतक के एक पुत्र व एक पुत्री है। पिता की मौत के बाद उनके सिर से पिता का साया उठ गया। सूचना मिलते ही पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल, ह्दय नरायन पांडेय, सूरज राय मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया। वहीं इस बाबत थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।