फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बार और बेंच की बैठक में छाया रहा कर्मचारियों की मनमानी का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
समय सीमा के अंदर लंबित मामलों के निस्तारण एवं एक-दूसरे का सहयोग करने पर दिया गया बल
विज्ञापन

तहसील के अधीनस्थ कर्मचारियों की मनमानी पर अधिवक्ताओं ने व्यक्त की नाराजगी
नौतनवा। तहसील सभागार में मंगलवार की दोपहर बार और बेंच की बैठक आयोजित हुई। इसमें एसडीएम कुणाल के नेतृत्व में तहसील के अधिकारियों एवं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में समस्त अधिवक्ताओं ने बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा-परिचर्चा की।
इस दौरान मुख्य रूप से लंबित मामलों के निस्तारण में लापरवाही और अधीनस्थ कर्मचारियों की मनमानी और उसकी जानबूझकर की जा रही अनदेखी का मुद्दा छाया रहा। वहीं बैठक के दौरान ही संघ के अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव ने रजिस्ट्री कार्यालय का कमरा छोटा होने के कारण सामने आ रही समस्याओं के दृष्टिगत उसे द्वितीय तल पर मौजूद दूसरे सभागार में शिफ्ट कराने की मांग की।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने बैठक के दौरान विभिन्न आवेदनों और पत्रावलियों के निस्तारण में अति विलंब होने, आदेश का अनुपालन न होने, ऑनलाइन फीडिंग के दौरान त्रुटि करने समेत कई समस्याओं को पटल पर रखा। उन्होंने कहा कि यह लापरवाही अधिवक्ता और प्रशासन दोनों के प्रति वादकारियों में असंतोष की भावना उत्पन्न कर रही है। वहीं अधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए पटल पर रखी गई सभी बिंदुओं पर कार्य कर व्यवस्था में सुधार लाने का आश्वासन देते हुए बार एसोसिएशन से सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम कुणाल, तहसीलदार कर्ण सिंह, नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव, दयानंद यादव, नागेंद्र शुक्ला, मनोज मिश्रा, गिरीश चंद्र त्रिपाठी, विभूति यादव, योगेंद्र श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें