फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

Wed, 20 Nov 2024 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नगर तिराहे के मऊपाकड़ रोड पर सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, जयप्रकाश नगर वार्ड नंबर-7 निवासी आरएन तिवारी (35) मोटरसाइकिल से मऊपाकड़ रोड की ओर जा रहे थे। इस दौरान आगे की बाइक में ठोकर लग गई। अभी वह संभलते कि इसी बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाली पुलिस ने घायल आरएन तिवारी को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गई, जहां पर डाॅक्टरों ने घायल युवक को मृत्यु घोषित कर दिया। कोतवाल मनोज कुमार राय के अनुसार, पंचनामा की कार्रवाई की गई है। बुधवार को दोपहर में पोस्टमाॅर्टम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें