फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मॉरिशस में युवक की मौत, घर पहुंचा शव

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सिंदुरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बसंतपुर खुर्द निवासी शिव कुमार गुप्ता शव रविवार को घर लाया गया है। 25 मई को मॉरिशस में अपने कमरे में ही उसकी मौत हो गई थी। शव घर पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत बसंतपुर खुर्द निवासी शौखी गुप्ता का बड़ा लड़का शिव कुमार गुप्ता उर्फ प्रमोद गुप्ता (30) अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए मॉरिशस कमाने गया था। 24 मई को रोज की तरह काम कर वह अपने रूम पर आया और भोजन कर सो गया। 25 मई सोमवार को आस पास के लोगों ने शिव कुमार गुप्ता उर्फ प्रमोद गुप्ता के न जगने पर जगाने का प्रयास किया जो मृत अवस्था में मिला। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रमोद गुप्ता की मृत्यु का कारण हार्ट अटैक बताया गया। वह दो भाइयों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें