फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पिकअप और बाइक की टक्कर में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। स्थानीय थाना क्षेत्र के पिपरा खादर के पिकअप और बाइक में टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भिटौली थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी आकिर अली 18 और गोलू 17 दोनों बाइक से जगदीशपुर से किसी जरूरी काम से सुबह 11 बजे परतावल जा रहे थे। जैसे ही दोनों पिपरा खादर के पास पुरैना-परतावल संपर्क मार्ग मोड पर पहुंचे, तभी परतावल की तरफ से पुरैना जा रही एक पिकअप की चपेट में आ गए। हादसे में बाइक सवार आकिर अली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ में बैठा गोलू गंभीर रूप से घायल हो गया। भिटौली पुलिस ने घायल गोलू को स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सरकारी अस्पताल परतावल भेज दिया। जबकि आकिर अली का शव कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच के लिए भेज दिया। पुलिस दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई कर रही है। मृतक आकिर अली हैदराबाद में रहकर घर की आजीविका में सहयोग करता था। वह तीन दिन पहले हैदराबाद से घर आया था और चार माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर के अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें