फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट से युवक की मौत
विज्ञापन

निचलौल (महराजगंज)। थानाक्षेत्र के निचलौल छितौना मार्ग स्थित परागपुर गांव के ढेकावे टोला के सामने शनिवार दोपहर में पशु चरा रहे एक युवक की ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है ।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कुंवारीसती गांव निवासी 36 वर्षीय गोबरी निचलौल-छितौना मार्ग स्थित परागपुर गांव के टोला ढेकावे के पास पक्की सड़क के किनारे पशुओं को चरा रहा था। इसी बीच गोबरी छितौना की तरफ से आ रही गेहूं लदी ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे में बेटे की मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पिता रामकिशुन, मां गौरा देवी रो रोकर बेहोश हो जा रहे थे। क्षेत्राधिकारी धीरेंद्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिली है। मौके पर पुलिस टीम पहुंची थी। वाहन को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें