फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अज्ञात वाहन के चपेट में आने से युवक की मौत

Mon, 18 Dec 2023 05:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंडीथान चौराहे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, नौतनवा थाना क्षेत्र के सिंहोरवा निवासी सुदर्शन 28 का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। वह रविवार की रात घर से निकल गए थे। सोमवार को भोर में चंडीथान चौराहे अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिजन भी पहुंच गए। सुदर्शन के पिता मोतीलाल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से सुदर्शन की मौत हुई है उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें