गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंडीथान चौराहे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, नौतनवां थाना क्षेत्र के सिंहोरवा निवासी सुदर्शन 28 का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। वह रविवार की रात घर से निकल गए थे। सोमवार को भोर में चंडीथान चौराहे अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी मिलते ही परिजन भी पहुंच गए। सुदर्शन के पिता मोतीलाल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से सुदर्शन की मौत हुई है उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था।