खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के बीओपी चंडीथान के जवानों ने सोमवार को गश्त के दौरान भारत-नेपाल सीमा के मोरी घाट के पास से पिकअप पर लदे चावल, साइकिल सहित एक आरोपी को पकड़ कर कस्टम को सौंप दिया।
उप कमांडेंट प्रभाकर चतुर्वेदी ने बताया कि बीओपी चंडीथान के जवान गश्त पर निकले थे। भारत-नेपाल सीमा के पिलर संख्या 527/17 के मोरी घाट के पास पहुंचे ही थे कि तभी भारतीय सीमा क्षेत्र की तरफ से कुछ लोग बाइक व पिकअप पर चावल ले जाते दिखे। जवानों को देखते ही तस्कर सामान छोड़कर भागने लगे। जवानों ने दौड़ाकर एक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम बिपिन निवासी गनेशपुर टोला सेखुआनी थाना नौतनवा बताया। जवानों ने 55 बोरी चावल, पांच साइकिल व एक आरोपी को नौतनवा कस्टम को सौंप दिया। संवाद