कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र की ग्राम रायपुर पंडित गांव में बुधवार को नाले में मिले युवक के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो गया है। रिपोर्ट में युवक की मौत डूबने से होने की पुष्टि हुई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के घोषीपुरवा निवासी अमरजीत भारती अपनी ससुराल रायपुर पंडित आया हुआ था। बुधवार को उसका शव गांव के बगल स्थित नाले में मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद डूबने से मौत की पुष्टि हुई। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।
गौरतलब है कि ससुराल आए युवक का शव बुधवार को नाले में मिला था। उसकी पत्नी ने मौके पर जाकर शव की पहचान की थी। वहीं इस बाबत थानाध्यक्ष कोल्हुई गौरव सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अमरजीत की मौत पानी में डूबने से होना पाया गया है।