फरेंदा। परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी काॅलेज मथुरानगर में रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर समापन हो गया। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रबंधक एवं पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह रहे। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों सुनील कुमार, खूशबू, बन्दना, आरती, ज्योती, प्रिया त्रिपाठी, सन्दिनी मौर्या, सुंदरी, प्रतिष्ठा, रेखा, साधना, नाजिया खातून, अखिलेश मौर्या, अर्चना गौड़ अनेक प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
मुख्य अतिथि प्रबंधक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को शिविर में अनेक प्रकार की जानकारी दी गई। जो जीवन में बेहद उपयोगी हैं। स्वयंसेवकों से ही देश व समाज का उत्थान तय होता हैं। अच्छे कार्य के माध्यम से ही बेहतर समाज की स्थापना होती हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ. अभिमन्यु शर्मा कहा आज युवाओं को समाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि डॉ. संजय कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों को जीवन में उतारने की बात कहीं।
डॉ. कौशलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि युवा ही देश व समाज की दिशा निश्चित करते हैं। मानव सेवा को राष्ट्र सेवा बताया गया है। डॉ. मुरलीधर जायसवाल ने कहा कि जागरूक युवा ही देश का नवनिर्माण कर सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अशोक भारतीय ने किया। संचालन डॉ. डी पटेल ने किया। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डॉ. श्रीदयाल वर्मा, डॉ. गणेश शर्मा, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. चंदजीत, डॉ. आयुष सिंह, डॉ. कमलेश कुमार, अरूण कुमार सिंह मौजूद रहे।