फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: युवक को लाठी-डंडे से पीटा, चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में नहर के पुल पर बैठे एक युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तरकुलवा उर्फ भटगांवा निवासी पितामह यादव ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि 8 मार्च की शाम करीब 8:30 बजे उनका बेटा हरिकेश यादव नहर पुल पर बैठा था। आरोप है कि तभी बुधिरामपुर निवासी एक व्यक्ति का भतीजा बाइक से वहां पहुंचा और उनके बेटे को अपने साथ चमरहिया वाली पोखरी पर ले गया। पीड़ित के अनुसार वहां पहले से ही तीन लोग मौजूद थे। जैसे ही मोटरसाइकिल रुकी, सभी ने मिलकर लोहे के रॉड और लाठी-डंडे से हरिकेश की पिटाई शुरू कर दी। मारपीट के दौरान युवक के चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के कुछ लोग मौके पर पहुंचे और घायल को घर लेकर आए। मारपीट में उसे गंभीर चोटें आई हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें