फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कंक्रीट मिक्सर ट्रक ने कार को मारी टक्कर, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक कंक्रीट मिक्सर ट्रक ने पीछे से एक कार को टक्कर मार दी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में कार सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नौ मार्च को दोपहर करीब 2 बजे मुडेरा कला में पुल निर्माण कार्य चल रहा था। वहां से गुजर रही कार को हरियाणा से रजिस्टर्ड कंक्रीट मिक्सर ट्रक ने पीछे से तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक और दो यात्रियों को चोटें आईं। हादसे के बाद कंक्रीट मिक्सर ट्रक चालक ने घटना की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया। पीड़ित आदित्य कुमार चौधरी जो पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट राज विभाग में इंजीनियर हैं। उन्होंने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कंक्रीट मिक्सर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें