फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: युवक को लाठी-डंडे से पीटा, प्राथमिकी दर्ज

Fri, 18 Sep 2026 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली थाना क्षेत्र का मामला, रिश्तेदारी से लौट रहा था युवक
विज्ञापन


भिटौली। स्थानीय थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश में रिश्तेदारी से बाइक से घर लौट रहे युवक को लाठी-डंडों से पीट दिया। मामले में पुलिस ने एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पिटाई में युवक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

ऋषिकेश निवासी विशुनपुर गबडुआ ने थाना भिटौली पर दी तहरीर में बताया कि वह 10 सितंबर 2026 को रात करीब नौ बजे अपनी बाइक से अपने चचेरे मामा के बेटे राज के साथ अपनी रिश्तेदारी बरवा खुर्द से घर लौट रहा था। आरोप है कि तभी भिटौली बाजार टोला हथियागढ़ निवासी नितिन अपने दो अज्ञात साथियों के साथ रास्ते में रोककर गालियां देने लगा। विरोध करने पर तीनों ने लाठी-डंडे से बुरी तरह मारना-पीटना शुरू कर दिया, जिससे शिकायतकर्ता के सिर में गंभीर चोटें आईं। मामले में पुलिस ने आरोपी नितिन व दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें