फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दुकान लगाने पर दो पक्ष भिड़े, सात पर प्राथमिकी

Fri, 18 Sep 2026 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। नगर पंचायत निचलौल के थाना रोड स्थित मुख्य तिराहे के पास बृहस्पतिवार को सड़क किनारे दुकान लगाने के लिए दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते लाठियां निकल गईं। पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना रोड स्थित मुख्य तिराहे के पास सड़क किनारे फल व्यवसायी दुकान लगाते हैं। बृहस्पतिवार को फल व्यवसायी सुहेल दुकान खोलकर फलों को व्यवस्थित कर रहे थे। इसी दौरान बगल के दुकानदार रमजान से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और मारपीट की स्थिति बन गई। दोनों तरफ से लाठियां निकलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया।
थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय ने बताया कि एक पक्ष के आरोपी सुहेल, मुस्तफा और फिरोज और दूसरे पक्ष के आरोपी अहमद, अनवर, रमजान और बबलू निवासी महाशय मोहल्ला निचलौल के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें