फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, एक नामजद व तीन अज्ञात पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक को मारपीट कर पुलिया के नीचे फेंकने का आरोप
विज्ञापन

महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के मुजहना खुर्द निवासी रोहित पासवान ने पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 18 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे रोहित पासवान बाइक से खेमपिपरा स्थित अपने दोस्त की दुकान पर सामान खरीदने जा रहा था। आरोप है कि सवना ड्रेन पुल के पास पहले से मौजूद उदयराज यादव और तीन अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि उदयराज ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर चारों आरोपियों ने लात, मुक्का और थप्पड़ से मारपीट की। रोहित का आरोप है कि उदयराज यादव ने लोहे के पंच और धारदार हथियार से उसके सिर, आंख, चेहरे, जबड़े तथा दोनों बाहों पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के बाद रोहित ने 24 अगस्त को कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन

सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया रोहित के तहरीर पर आरोपी उदयराज व तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें