फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 500 ग्राम चांदी के छोटे दाने के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरामद चांदी के साथ आरोपी कस्टम कार्यालय को सौंपा गया
विज्ञापन


सोनौली। नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर पर एसएसबी के जवानों ने रूटीन जांच के दौरान 500 ग्राम चांदी के छोटे दाने के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। अग्रिम कार्रवाई के लिए आरोपी को कस्टम विभाग को सौंप दिया गया।

जानकारी के अनुसार, बुधवार को देर शाम सीमा पर एसएसबी जवानों ने नियमित जांच अभियान के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर उसके बैग की स्कैनर मशीन से तलाशी ली। इस दौरान संदिग्ध लगने पर बैग की तलाशी लेने पर जांच किया गया तो उसके पास से 500 ग्राम चांदी के छोटे दाने बरामद हुए। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान राजस्थान के जयपुर निवासी मुहम्मद इकबाल के रूप में बताई है। उसने बताया कि वह जयपुर से चांदी खरीदकर नेपाल की राजधानी काठमांडो जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसबी ने चांदी से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। संतोषजनक अभिलेख प्रस्तुत न किए जाने पर चांदी को जब्त करके आरोपी युवक को अग्रिम कार्रवाई के लिए चांदी के साथ कस्टम कार्यालय नौतनवा को सौंप दिया गया। एसएसबी 22वीं वाहिनी की सहायक कमांडेंट सोनौली प्रिया यादव ने बताया कि बरामद चांदी और युवक को आवश्यक कार्यवाही के बाद कस्टम विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें