फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नशीली दवा कारोबार में संलिप्त वांछित अभियुक्त ने न्यायालय में किया समर्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। नशीली दवा कारोबार में संलिप्त वांछित अभियुक्त ने बृहस्पतिवार को न्यायालय में समर्पण कर दिया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सात अप्रैल को ठूठीबारी में भारत-नेपाल बॉर्डर मुख्य प्रवेश द्वार गेट पर एसएसबी सहायक कमांडेंट प्रिया यादव व ठूठीबारी कोतवाली के एसएसआई वृजेश पांडेय की संयुक्त टीम वाहनों की सघन तलाशी कर रही थी। इसी दौरान एक कार चेकपोस्ट पर रुकी। जवानों ने उसकी डिग्गी खुलवाकर जांच किया तो गत्ते में कोडीन युक्त एस्कोरिल/कोरेक्स श्रेणी के 400 शीशी कफ सिरप बरामद हुए थे।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी युवक की पहचान रेहान (18) पुत्र नौशाद निवासी वार्ड नंबर 11 बाल्मिकीनगर सोनौली के रूप में हुई थी। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया था। इस संबंध में लक्ष्मीपुर खुर्द पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष कुमार तिवारी ने बताया कि नशीली दवा कारोबार में संलिप्त फरार वांछित अभियुक्त अरशद खान पुत्र गुलाम वारिश निवासी वार्ड न 12 घनश्यामनगर थाना सोनौली जिला महराजगंज न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया है। न्यायालय के आदेश से जिला कारागार महराजगंज में निरुद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें