फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: घर में फंदे से लटका मिला युवती का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। ठूठीबारी थाना क्षेत्र के ग्रामसभा मेघौली कला में सोमवार को 21 वर्षीय युवती का शव घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ग्रामसभा मेघौली कला टोला डीघवा निवासी नंदलाल की पुत्री गुड्डी यादव (21) घर के अंदर टीन शेड में लगी पाइप से फंदा लगाकर लटकी मिली। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। पिता नंदलाल रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर गए हुए थे, भाई काम पर गया था जबकि मां मंजू देवी धान की रोपाई के लिए खेत में गई थी।
बताया जाता है कि इसी दौरान गांव की एक महिला रोपाई के संबंध में बातचीत करने के लिए उनके घर पहुंची। काफी देर तक आवाज लगाने के बावजूद जब भीतर से कोई जवाब नहीं मिला तो उसने अंदर झांककर देखा। वहां गुड्डी फंदे से लटकी हुई थीं। यह देख महिला के होश उड़ गए और उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। सूचना मिलने पर मृतका की मां और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। बाद में फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच कर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
ठूठीबारी थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। युवती की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें