फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सीएचसी गेट पर दवा लेने पहुंचे दो दंपति आपस में भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों पक्षों को थाने लेकर गई पुलिस
विज्ञापन

महराजगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल के मुख्य गेट के पास सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दवा लेने पहुंचे दो दंपतियों के बीच कहासुनी के बाद विवाद मारपीट तक पहुंच गया। सड़क किनारे हुए हंगामे को देखने के लिए राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पीपरा गांव निवासी संदीप यादव अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए सीएचसी निचलौल आए थे। जांच के बाद वे मेडिकल स्टोर पर दवा लेने पहुंचे। इसी दौरान वहां एक अन्य व्यक्ति भी अपनी पत्नी के साथ मौजूद था। दवा लेने के दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि विवाद बढ़ने पर दूसरे पक्ष के व्यक्ति ने संदीप यादव की पत्नी के प्रति आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर दिया। इस पर संदीप ने विरोध जताया तो दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मामला मारपीट तक पहुंच गया। सड़क पर हंगामा होते देख आसपास के लोगों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर थाने ले गई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक अंकित सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। पूछताछ के बाद सभी को छोड़ दिया गया। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें