फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: युवती ने लगाया शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कोठीभार थाना क्षेत्र की एक युवती ने गांव के ही युवक पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के बाद में शादी से इन्कार करने, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर महिला ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर कोठीभार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

युवती ने न्यायालय में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव के ही एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाया। बाद में युवती मंदिर में शादी करने की दबाव बनाने लगी तो आरोपी ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए युवती के साथ मारपीट की। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद गांव के लोगों ने पंचायत कराई, जिसमें आरोपी ने शादी से इन्कार कर दिया। महिला का आरोप है कि 20 जून की शाम करीब सात बजे आरोपी ने उसके साथ दोबारा मारपीट की और दोबारा घर आने पर धमकी दी। युवती के मुताबिक, घटना की सूचना कोठीभार पुलिस को देने के बावजूद न तो प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई और न ही उसकी मेडिकल जांच कराई गई। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। वहां से भी कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। न्यायालय ने कोठीभार पुलिस को प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया है। एसओ अखिलेश वर्मा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपी रमेश के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें