फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कोच के अभाव में युवा खिलाड़ी नहीं भर पा रहे उड़ान

Fri, 07 Mar 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कबड्डी और खो-खो के कोच न होने से इन खेलों के प्रतिभागी रुचि होने के बाद भी दक्षता से वंचित रह जा रहे हैं। निजी प्रयास से इन खेलों में मंडल स्तर पर सफलता हासिल करने के बाद भी राज्य स्तर पर कमजोर प्रदर्शन इसे साबित भी कर रहा है, लेकिन फिर भी उक्त खेलों के लिए कोच तैनाती का प्रयास नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

कबड्डी और खो-खो जैसे खेलों में युवा स्वयं अभ्यास करते हैं, लेकिन खेल के प्रति उनका यह जुनून कोच (मार्गदर्शक) के अभाव में दम तोड़ देता है। वालीबॉल के खेल को बढ़ावा देने के लिए जिले में प्रयास न के बराबर हो रहे हैं।
इस खेल के लिए न तो सरकारी तौर पर कोई सुविधा ही मिल पाती है और न आगे बढ़ने के लिए किसी कोच का मार्गदर्शन ही मिल पाता है। यही कारण है कि इन खेलों में रूचि रखने वाले युवा इस खेल के शौक के बूते अपना कॅरिअर नहीं बना पा रहे हैं।
विज्ञापन

बागापार में कुश्ती के राष्ट्रीय पहलवान श्यामकरन यादव, मंडल केसरी जितेंद्र चौहान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं का रुझान कबड्डी और खो-खो में अधिक रहता है। अगर इनके कोच मिल जाएं तो निश्चित तौर पर इन खेलों में बड़ा मुकाम तय किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें