फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: युवक ने की अभद्र टिप्पणी, मां-बेटी ने पीटा

Sun, 16 Jun 2024 05:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। भिसवा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 730 पर अभद्र टिप्पणी करने पर मां-बेटी ने युवक की पिटाई कर दी। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया। मौके पर पुलिस पहुंची तो मां ने कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, एक गांव की महिला शनिवार शाम अपनी बेटी के साथ शिकारपुर से घर जा रही थी। आरोप है कि भिसवा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 730 पर पहुंची थी तभी ट्रक से बालू उतार रहे एक युवक ने उसकी बेटी पर अभद्र टिप्पणी कर दी। मां बेटी ने उसे ट्रक से नीचे उतारकर पिटाई कर दी। यह देख वहां भीड़ जुट गई। युवक महिला का पैर पकड़कर माफी मांगने लगा। मामले का वीडियो प्रसारित हो गया। मौके पर पहुंची भिटौली पुलिस ने दोनों पक्षों को पुलिस चौकी शिकारपुर लेकर आई। पुलिस ने महिला से प्रार्थना पत्र मांगा गया तो उसने कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया। सदर क्षेत्राधिकारी आभा सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की गई। महिला ने स्वीकारा की गलतफहमी के कारण यह सब कुछ हो गया। महिला की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें