नौतनवा। थाना क्षेत्र के गांव रामनगर के पास मुख्य मार्ग पर बृहस्पतिवार को अनियंत्रित बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए युवक की मेडिकल काॅलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के गांव दशरथपुर टोला पिपरडाले निवासी जोशी (30) बाइक से घर लौट रहा था। वह रामनगर गांव के पास पहुंचा था, तभी बाइक अनियंत्रित होकर नहर मार्ग पर लगे पिलर से टकरा गई और वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था।
डायल 112 पर सूचना देने पर पुलिस अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर ले गई, जहां गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। घायल युवक को वहां से मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया, जहां बृहस्पतिवार की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नरेंद्र यादव ने बताया कि परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। संवाद