फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कर्नल सोफिया पर टिप्पणी पर आक्रोश, मंत्री को बर्खास्त करने की मांग

Fri, 16 May 2025 06:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को आजाद अधिकार सेना के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन सौंपकर मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वाले लोगों ने कहा कि एक जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति की ओर से भारतीय सेना की अधिकारी और देश की गौरवशाली बेटी के प्रति की गई आपत्तिजनक टिप्पणी न केवल निंदनीय है, बल्कि राष्ट्र के सम्मान के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि मंत्री विजय शाह का यह कृत्य नारी सम्मान और सैन्य गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है, जिसे देश का कोई भी नागरिक सहन नहीं कर सकता।
जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिलाल ने कहा कि हाईकोर्ट के स्पष्ट आदेश के बावजूद मंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने में हो रही देरी और अब तक गिरफ्तारी न होना प्रशासन की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। इस दौरान गणेश प्रसाद चौधरी, छेदी प्रसाद, हीरा वर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें