फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: संदिग्ध परिस्थितियों में फंसे से लटका मिला युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों में कोहराम, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
विज्ञापन

चौक बाजार। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लखिमा थरुआ टोला लोकपूरवा निवासी अजय प्रजापति पुत्र श्यामसुंदर की शनिवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, पारिवारिक कलह के कारण एक युवक ने घर के अंदर फंदे से लटककर आत्महत्या करने की कोशिश की। परिजन आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने मृत्यु की परिस्थितियां संदिग्ध प्रतीत होने पर इसकी सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी बागापार जटाशंकर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें