परतावल। भिटौली थाना क्षेत्र के डेरवा ग्राम सभा के पास एक देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस के साथ पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस युवक का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
चौकी प्रभारी सिसवा मुंशी अखिलेश यादव के अनुसार, पुलिस टीम सोमवार को डेरवा नहर पुलिया पर वाहनों की जांच कर रही थी। तभी एक युवक सिसवा मुंशी की तरफ से आता दिखा। शक के आधार पर रोककर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक देसी कट्टा, एक मोबाइल, दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम सलीम निवासी पकड़ी खुर्द थाना कोतवाली जनपद महराजगंज बताया। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि सुरक्षा के लिए कट्टा अपने पास रखकर चलता हूं। संवाद