फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खेलते समय गड्ढे में गिरा मासूम, जीभ कटने से गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्रामसभा ढेसो में शनिवार को घर के बाहर खेल रहे आठ वर्षीय बालक नाली निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में गिर गया। इस दौरान उसकी जीभ गंभीर रूप से कटने तेजी से खून बहने लगा। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ढेसो निवासी विजय कुमार का आठ वर्षीय पुत्र शिवम घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह पास में नाली निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में जा गिरा। गिरने से उसकी जीभ बुरी तरह कट गई और काफी खून बहने लगा। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। खून से लथपथ बेटे को देखकर मां बदहवास हो गई। परिजन तत्काल निजी वाहन से शिवम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल लेकर पहुंचे। वहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दौरान पाया कि उसकी जीभ का बड़ा हिस्सा कट गया है। गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें