फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में पेड की डाली से फंदे में लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हाल में फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

प्रेम प्रपंच से मामला जुड़ा होने की चर्चा, जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
पनियरा। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बेनीगंज के कोइलहिया टोला निवासी संजय उर्फ झिन्नी (24) की गांव में स्थित तालाब के किनारे बगीचे में आम के पेड़ की डाली से फंदे से लटका संदिग्ध हाल में शव मिला। वहीं पर मृतक के घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना पाकर मौके पर प्रभारी निरीक्षक थाना पनियरा संजय कुमार मिश्र मय फोर्स मौके पर पहुंचे, लेकिन लगभग 30 फुट उंचाई पर संदेहास्पद हाल में लटके शव की स्थिति को देखते हुए उन्होंने फोरेंसिक टीम को सूचना दी। करीब दो बजे फोरेंसिक टीम के घटना स्थल पर पहुंचने व आवश्यक कार्रवाई के बाद शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ग्रामसभा बेनीगंज निवासी संजय चौहान शुक्रवार को अपने बहन के घर इसी थाना क्षेत्र के देवीपुर गया था। वहां से शनिवार सुबह लगभग 7 बजे अपने घर लौटा। लोगों की माने तो उसके घर गोरखपुर जनपद के पीपीगंज थाना क्षेत्र का एक व्यक्ति शिकायत लेकर आया। उसके बाद उससे बात करते हुए वह घर से निकला। लगभग एक घंटे बाद गांव के ही किसी ने पेड़ पर उसका शव लटका हुआ देखकर शोर मचाया। शोर सुनकर उसके परिजन मौके पर पहुंचे और शव को देखकर दहाड़े मारकर रोना शुरू कर दिया। इस दौरान किसी ने पनियरा पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में उसकी संदेहास्पद मौत की चर्चा पूरे क्षेत्र में फैल गई। चर्चा है कि प्रेम संबंध के मामले को लेकर एक गांव की किसी महिला ने संजय खिलाफ तहरीर दी। मामले में पुलिस ने उसे थाने पर बुलाया था। इस बीच शनिवार को उसका शव मिल गया। बताया जा रहा है कि महिला से प्रेम संबंध होने के बीच मृतक की शादी कहीं तय हो गई थी। महिला उसे जेल भिजवाने की धमकी दे रही थी। जिससे संजय काफी आहत हो गया था। मृतक अपने पांच भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। प्रभारी निरीक्षक थाना पनियरा संजय ने लोगों द्वारा की जा रही चर्चा को बेबुनियाद करार दिया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। इस संबंध में एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया गया है। इसकी जांच-पड़ताल चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें