फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पनियरा पीएचसी में होली के बाद शुरू होगी एक्सरे सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। अब एक्सरे जांच के लिए मरीजों को भटकना नहीं पड़ेगा। पनियरा में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर होली के बाद एक्सरे जांच की सुविधा शुरू हो जाएगी। इस सुविधा के शुरू होने से क्षेत्र के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, अब तक पीएचसी पनियरा में एक्सरे जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। इसके कारण हड्डी रोग, फ्रैक्चर या अन्य गंभीर समस्याओं से पीड़ित मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। उन्हें महराजगंज जिला अस्पताल या फिर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा जाता था। दूरी अधिक होने की वजह से मरीजों का समय और पैसा दोनों खर्च होता था। कई बार गंभीर मरीजों को जांच में देरी के कारण इलाज शुरू होने में भी विलंब हो जाता था। ग्रामीण क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए निजी जांच केंद्रों में एक्सरे कराना आसान नहीं था। मजबूरी में कई लोग जांच टाल देते थे। एक्सरे सुविधा का शुरू होने से पनियरा क्षेत्र के 72 से अधिक गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पीएचसी पर एक्सरे जांच निर्धारित समय पर की जाएगी और रिपोर्ट भी समय से मरीजों को उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि इलाज में किसी तरह की देरी न हो। इसके लिए तकनीशियन की तैनाती की जाएंगी।
विज्ञापन


वर्जन
पीएचसी पर एक्सरे सुविधा उपलब्ध होने से जिला अस्पताल पर बढ़ने वाला मरीजों का दबाव भी कम होगा। स्थानीय स्तर पर ही जांच और प्राथमिक इलाज होने से उच्च संस्थानों पर केवल गंभीर मरीजों का ही भार रहेगा।
विज्ञापन

-डॉ. नवनाथ प्रसाद, प्रभारी सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें