फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दंगल में श्यामकरन, अनुपम और राहुल ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। निचलौल क्षेत्र के कड़जा गांव में आयोजित कुश्ती दंगल में विभिन्न जिलों से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया। महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर और संतकबीरनगर के पहलवानों के बीच कई रोमांचक मुकाबले हुए। पहलवानों के दांव-पेच देखकर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

दंगल में महराजगंज के श्यामकरन यादव ने गोरखपुर के गोलू को हराकर जीत दर्ज की। वहीं अनुपम यादव ने कुशीनगर के संतोष को शिकस्त दी। पनियरा के राहुल यादव ने बंटी पाल को पटखनी दी। नौतनवा के प्रेम सागर ने इटहिया के विशाल को पराजित किया। मेंहदावल के डीएम पहलवान ने नौतनवा के सुनील भगत को चित किया। जालिम पहलवान और सुदामा दास के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। अन्य पहलवानों के बीच भी कई मुकाबले हुए।
दंगल के समापन पर आयोजकों ने विजेता पहलवानों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इस दौरान श्रीकांत प्रसाद, सुनील यादव, प्रदीप यादव और मंटू यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें