फरेंदा। आयकर विभाग द्वारा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज आनंदनगर में ''देश के निर्माण में आयकर का योगदान'' विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में आयकर अधिकारी आनंद गुप्ता ने छात्राओं को आयकर के लाभ के बारे में बताया।
आयकर अधिकारी ने कहा कि आयकर रिटर्न भरने से बहुत से सुविधाओं का लाभ मिलता है। कार्यशाला में आयकर निरीक्षक राकेश कुमार कुशवाहा एवं अधिवक्ता धीरज कुमार श्रीवास्तव ने भी आयकर के लाभ को बताते हुए कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य देश के नौनिहालों में राष्ट्र निर्माण की भावना को जागृत करना साथ ही सभी को आयकर रिटर्न की जानकारी देकर जागरूक करना है। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. ज्योति सिंह ने कहा कि इस तरह के संगोष्ठी कार्यक्रम के आयोजन से छात्राओं को जानकारी मिलती है साथ ही देश के विकास में योगदान को समझा जा सकता है। इस दौरान रवि गुप्ता, अनिल शुक्ला, दिलीप यादव, शैलेश यादव, शिव वर्मा, अतुल सहित शिक्षक व छात्राएं मौजूद रहे।