फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वृद्धाश्रम में ठंड से बचाव के इंतजामों के बारे मेंं ली जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम व सीओ ने वृद्धाश्रम का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन


फरेंदा। आधारशिला वृद्धाश्रम गनेशपुर का शनिवार को उपजिलाधिकारी शैलेंद्र गौतम व क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ठंडक के दौरान वृद्धजनों के लिए पर्याप्त इंतजामों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

एसडीएम शैलेंद्र गौतम व सीओ बसंत सिंह ने वृद्धजनों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी लेते हुए ठंड के दौरान पर्याप्त इंतजाम के बारे में प्रबंधक प्रदीप कटियार से जानकारी ली। एसडीएम ने कहा कि बढ़ते ठंड में बुजुर्गों का विशेष ध्यान देने की जरूरत है। गर्म कपड़ों का पर्याप्त इंतजाम रहना चाहिए ताकि किसी को दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि सरकार वृद्धजनों के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है। उनके स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। प्रबंधक प्रदीप कटियार ने बताया कि मौसम को देखते हुए वृद्धजनों के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें