फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कर्मियों ने बताईं उर्वरक वितरण की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सहकारी समिति कर्मियों ने प्रदेश संयुक्त सहकारी समिति कर्मचारी संघ के बैनर तले जिलाधिकारी कार्यालय में सात सूत्री मांग पत्र सौंपा। इस दौरान समिति कर्मियों ने उर्वरक वितरण के दौरान सामने आने वाली समस्याओं के बारे में बताया। कर्मियों ने कहा कि समितियों को डिमांड के मुताबिक उर्वरक नहीं उपलब्ध कराया जाता है और किसान अधिक मात्रा में उर्वरक चाहते हैं। मन मुताबिक उर्वरक नहीं मिलने पर किसान हंगामा करते हैं।
विज्ञापन

डीएम कार्यालय में ज्ञापन देते हुए जिलाध्यक्ष शिवमंगल गुप्ता ने कहा कि समिति पर किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक नही देने पर किसान हंगामा करने लगते हैं और गाली-गलौज पर उतारू हो जाते हैं। उन्होंने मांग किया कि लेखपालों से खतौनी का सत्यापन कराया जाए और प्रमाणित प्रति के आधार पर उर्वरक का वितरण करवाया जाए। समिति पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं अथवा अन्य विभागों से वितरण कराया जाए।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय, मंत्री मनोज कुमार यादव, व्यास मुनि गुप्ता, आलोक मिश्रा, मधुसूदन, विनोद, रमेश, राम अशीष यादव, जितेंद्र जायसवाल, संजय पांडेय, बुद्धिराम, अजय मिश्रा व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें